निरीक्षण के दौरान विद्युत विभाग से संबंधित सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे। अधिकारियों के साथ मिलकर नगरसेविका ने क्षेत्र की तकनीकी स्थिति का जायज़ा लिया और आवश्यक सुधार कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान यह भी स्पष्ट किया गया कि जिन-जिन क्षेत्रों में आगामी दिनों में विद्युत सुधार कार्य किए जाने हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
इस निरीक्षण अभियान में शरद भगली के साथ स्थानीय समाज के कई प्रमुख एवं जागरूक नागरिक भी मौजूद रहे। इनमें भरत भगली, अजाज़ अंसारी, शमीम अंसारी, ओंकार पाटिल, संजय सेहरावत, मुन्ना भाई और राजू गांधी सहित अनेक स्थानीय प्रतिनिधि व क्षेत्रवासी शामिल थे। सभी ने मिलकर बिजली से जुड़ी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा और जमीनी हकीकत से अवगत कराया।
नगरसेविका और उनकी टीम ने रुस्तम कंपाउंड, गोराट पाड़ा, पाटिल पाड़ा, भावी पाड़ा और शिवाजी नगर सहित पूरे चिंचोटी क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान हर गली और हर मोहल्ले में बिजली आपूर्ति की स्थिति की बारीकी से जांच की गई। ट्रांसफार्मर, केबल लाइन और बिजली पोल की स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्यों की सूची तैयार की गई।
इस पूरे घटनाक्रम को देखकर स्थानीय जनता न केवल आश्चर्यचकित हुई, बल्कि बेहद प्रसन्न भी दिखाई दी। लोगों का कहना है कि नगरसेविका ज्योत्सना शरद भगली को जीत हासिल किए अभी 10 दिन भी पूरे नहीं हुए हैं, और इतने कम समय में जिस तत्परता और उत्साह के साथ उन्होंने काम शुरू किया है, वह वास्तव में काबिल-ए-तारीफ है। नागरिकों ने कहा कि “ऐसा तो हमने सपने में भी नहीं सोचा था कि कोई जनप्रतिनिधि जीत के तुरंत बाद ज़मीन पर उतरकर काम करेगा।”
स्थानीय निवासियों का मानना है कि यदि इसी प्रकार प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलकर कार्य करें, तो क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान संभव है। नगरसेविका ज्योत्सना शरद भगली ने भी जनता को आश्वस्त किया कि मूलभूत सुविधाओं से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और बिजली से जुड़ी हर समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।
इस त्वरित और सक्रिय कार्यशैली से प्रभाग 27 में एक नई उम्मीद जगी है, और जनता को भरोसा हुआ है कि अब उनका क्षेत्र विकास की सही दिशा में आगे बढ़ेगा।
0 टिप्पणियाँ