वसई–विरार राजनीति में बड़ा बदलाव
पूर्व नगरसेविका सौ. प्रीति
दिनेश म्हात्रे
और कार्यवाहक
नगरसेवक दिनेश हरेश्वर म्हात्रे 2000 समर्थकों
के साथ बीजेपी में शामिल
यह राजनीतिक प्रवेश Sneha Dube Pandit, जो वर्ष 2024 से वसई विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक हैं, के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
श्रमजीवी
संगठन से मजबूत जनाधार तक
गौरतलब है कि पिछली बार सौ. प्रीति दिनेश म्हात्रे श्रमजीवी संगठन से नगरसेविका निर्वाचित हुई थीं। वहीं श्री दिनेश हरेश्वर म्हात्रे को एक जमीनी, कर्मठ और जनता से सीधे जुड़े नेता के रूप में जाना जाता है।
विशेष रूप से तहसील वसई क्षेत्र में उनकी पकड़ बेहद मजबूत मानी जाती है। आम नागरिक, व्यापारी वर्ग, युवा और वरिष्ठजन उन्हें नाम से पहचानते हैं और उनसे सीधा संवाद रखते हैं। आम जनता की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए हमेशा आगे रहने के कारण उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती गई है।
व्यवहार
और लोकप्रियता
बनी सबसे बड़ी ताकत
श्री दिनेश हरेश्वर म्हात्रे की पहचान उनके मिलनसार स्वभाव, सादे व्यवहार और मजबूत जनसंपर्क से है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि—
“जो भी व्यक्ति एक बार श्री दिनेश हरेश्वर म्हात्रे से मिल ले, वे उसका नाम और चेहरा कभी नहीं भूलते।”
यही वजह है कि वे हर गली, हर मोहल्ले और हर समाज वर्ग में एक भरोसेमंद और लोकप्रिय नाम बन चुके हैं।
चुनावी
माहौल में बीजेपी को सीधा फायदा
इस समय नगर पालिका चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो चुकी हैं। ऐसे समय में दिनेश हरेश्वर म्हात्रे और सौ. प्रीति दिनेश म्हात्रे का भाजपा में प्रवेश पार्टी के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों और स्थानीय जनता का मानना है कि दिनेश भाई के भाजपा में आने से तहसील वसई सहित आसपास के क्षेत्रों में भाजपा के वोटों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी तय है। उनका व्यक्तिगत जनसंपर्क कई वार्डों में चुनावी समीकरण बदलने की क्षमता रखता है।
जनता की जुबान पर एक ही बात
जनता के बीच यह चर्चा भी आम है कि—
“यदि श्री दिनेश हरेश्वर म्हात्रे ने भाजपा में प्रवेश एक वर्ष पहले किया होता, तो वे निश्चित रूप से इस चुनाव का हिस्सा होते और 101 प्रतिशत जीत तय मानी जाती।”
भाजपा को मिलेगा मजबूत संगठन और बढ़ता वोट बैंक
श्री दिनेश हरेश्वर म्हात्रे और सौ. प्रीति दिनेश म्हात्रे के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को वसई–विरार और विशेष रूप से तहसील वसई क्षेत्र में मजबूत संगठनात्मक शक्ति और बढ़ता हुआ वोट बैंक मिलने की पूरी संभावना है।
दिनेश हरेश्वर म्हात्रे के भाजपा में शामिल होने से प्रभाग 27 में पार्टी की स्थिति और मजबूत हुई है, जिसका सीधा लाभ सौ. दयमंती भीमराव भोईर, श्री. राजेंद्र यादव म्हात्रे, सौ. हर्षला प्रवीण गावड़े और श्री. धीरेंद्र कुलकर्णी (भाजपा उम्मीदवार) को मिलेगा।
माना जा रहा है कि दिनेश भाई की मजबूत जनपकड़ और प्रभावशाली जनसंपर्क से इन सभी उम्मीदवारों के वोटों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी तय है।
उनके साथ जुड़े हजारों समर्थक भाजपा को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त करेंगे, जिससे आगामी चुनावों में पार्टी की स्थिति और मजबूत होगी।
0 Comments