प्रार्थना गीत - “सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु”

 प्रार्थना गीत

सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु
करते हैं हम शुरू आज का काम प्रभु ।

शुद्ध भाव से तेरा ध्यान लगाएँ हम,
विद्या का वरदान तुम्हीं से पाएँ हम ।
हाँ, विद्या का वरदान तुम्हीं से पाएँ हम ।
तुम्हीं से है आगाज़, तुम्हीं से अंजाम प्रभु,
करते हैं हम शुरू आज का काम प्रभु ।

सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु,
करते हैं हम शुरू आज का काम प्रभु ।

गुरुओं का सत्कार कभी न भूलें हम,
इतने बनें महान, गगन को छू लें हम ।
हाँ, इतने बनें महान, गगन को छू लें हम ।
तुम्हीं से है हर सुबह, तुम्हीं से शाम प्रभु,
करते हैं हम शुरू आज का काम प्रभु ।

सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु,
करते हैं हम शुरू आज का काम प्रभु ।
करते हैं हम शुरू आज का काम प्रभु ।
करते हैं हम शुरू आज का काम प्रभु ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ